ओदिच्य समाज द्वारा फांसी की मांग

आज रविवार दिनांक 26 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे इन्दौर नगर औदीच्य ब्राम्हण समाज द्वारा एम जी रोड रीगल सर्कल के गांधी प्रतिमा पर इंदौर के BM कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती विमुक्ता शर्मा के निधन पर श्रद्धांजली सभा एवं न्याय की मांग को लेकर मौन धरने का कार्यक्रम रखा गया।
इस धरने में समाज के वरिष्ठगणों में सर्व श्री अवधेश जी दवे, अरुण उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, रविन्द्र मेहता , महेश शर्मा, उल्हास ठक्कर, प्रकाश जोशी, दीपक शर्मा, निखलेश जोशी, मुकेश मेहता ,उमेश त्रिवेदी , अश्विन उपाध्याय , के पी शर्मा , दुर्गेश शर्मा ,अपूर्व उपाध्याय , मुकेश शर्मा संजय दवे ,पी के उपाध्याय , पूर्णिमा उपाध्याय , दवे मेडम , आदि सहित कई बंधुओ ने मोमबती जलाकर श्रंद्धाजंली अर्पित की एवं प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही व सजा दिलवाने की अपील की।
महेश शर्मा
सचिव,
इंदौर नगर औदीच्य ब्राह्मण समाज
इंदौर