बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर वाल्मीकि नगर पुलिस ने निकाली जन सहभागिता रैली।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।।

बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर जन-जन की ओर बढ़ते कदम अभियान के तहत वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस ने जन सहभागिता रैली व पुलिस पब्लिक मैत्री संवाद को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपने प्रति विश्वास जितने का कार्य कर रही है। साथ ही पुरुषों के बीच पुलिस संपर्क सूची सूत्र का भी वितरण किया जा रहा है। जिसमें पुलिस विभाग का फेसबुक, आपातकालीन नंबर सहित कई संपर्क नंबर है। जिसके माध्यम से ग्रामीण लोगों की जरूरत पड़ने पर बात कर सकेगें। सहायक थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग पुलिस से जुड़े और पुलिस के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच उत्पन्न हो सके। साथ ही लोगों को पुलिस के प्रति मित्रत्व भावना जागरूक हो सके। इसी को लेकर वरिय अधिकारियों के आदेश पर 20 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक लगातार पुलिस पब्लिक मैत्रीक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को वाल्मीकि नगर पंचायत भवन के भवन समेत कई गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही विद्यालय के साथ चौक-चौराहों व गांव में पहुंच, गांव के नवजवान पढ़े-लिखे युवकों के साथ सामाजिक लोगों से संवाद कर पुलिसिंग के सुझाव किया जा रहा है। ताकि अमल कर वे बेहतर से बेहतर पुलिसिंग का कार्य किया जा सके। एवं पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढे।

सहायक थाना अध्यक्ष ने बताया कि गांव-गांव में लोगों के बीच बैठक कर लोगों को साइबरक्राइम, महिला उत्पीड़न, बाल अपराध समेत अन्य अपराध के बारे में जानकारी दी जा रही है। तथा साइबर अपराधियों से कैसे बचा जा सके।इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यइस अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना के सहायक थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह , सअनि शिवाकांत सिंह ,महिला पुलिस प्रभा कुमारी, जवान निरंजन कुमार, नागेंद्र कुमार के साथ कई महिला पुलिस ,जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।