प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत, जनता में मचा कोहराम

बिलग्राम तहसील के माधौगंज थाना क्षेत्र ग्राम बरगदिया पुरवा निवासी ग्राम प्रधान उदय प्रताप का बीमारी के चलते बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। खबर जब क्षेत्र में हुई तो कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने पर शोक व्यक्त करने पहुंचे नशीम नेता , राहुल गुप्ता ,अरविन्द पाल, रजनीश,ज्ञानू ,पप्पू रामविलास ,व क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। प्रधान की असमय मौत से पत्नी सुशीला, पुत्री निर्मला, तीन बेटे नन्दकिशोर, संजय, अतुल कुमार सहित परिवार व गांव के लोग गमजदा हैं। परिजनों ने बताया कि मिलनसार होने के साथ-साथ व्यवहार कुशल होने के नाते लोगों पर गहरा असर पड़ा है। असमय मौत से सब अस्त व्यस्त हो गया है। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम किए जाने की मांग की है।