भारत जोड़ो यात्रा के बाद

भारत जोड़ो यात्रा के बाद "हाथ से हाथ जोड़ो" यात्रा को लेकर सुरपाल अजनार ने संभाली कमान...

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जरिए लोगों से दिल जोड़ेगी कांग्रेस;मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगे अजनार...

रिपोर्टर संजय वाणी

आलीराजपुरभारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव सुरपाल अजनार अब लोगों के पास पहुंच रहे हैं। सुरपाल अजनार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान शुरू हो चुका है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर रैलियां व यात्राएं निकाल कर घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। सूरपाल अजनार ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया। वही कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे। अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जाएगा।

अभियान के माध्यम से घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे अजनार

आपको बता दें कि "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान के जरिए हाथ जोड़ने के साथ लोगों से दिल जोड़ने का माहौल बनाने की कोशिश कांग्रेस कर रही है। जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला महासचिव सुरपाल अजनार ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि "भारत जोड़ो यात्रा" के समापन के बाद अब 26 जनवरी से जिले भर में "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान शुरू किया गया है। सुरपाल अजनार ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जा रहा है,वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ गांव- गांव में जाकर गांधी चौपाल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की जमीन और मज़बूत हो रहीं है। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें यात्रा का संदेश होगा। इसके अलावा उसमें नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्रभी संलग्न होगा।