- मुख्य तिरहुत नहर में डूबने से एक अधेड़ की मौत।छाया मातम

  • ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य तिरहुत नहर से निकाला गया,शव।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी ललन राम उर्फ लाई राम उम्र लगभग 55 वर्ष बीती 21 जनवरी शनिवार को वाल्मीकि नगर में लगे माघ मौनी अमावस्या मेले में घूमने गया था। मृतक के परिजनों से पूछे जाने पर मृतक के परिजनों ने बताया कि मुख्य तिरहुत नहर के किनारे पेशाब करने के क्रम में पैर फिसल जाने से नहर के पानी में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। इधर मृतक के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद कोई अता-पता न चलने के कारण परिजनों में मायूसी छाई रही। 4 दिन बाद 24 जनवरी मंगलवार की दोपहर तीन आर डी पुल के निकट नहर के पानी में शव को तैरते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ शव को देखने के लिए उमड़ पड़ी। परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर के पानी से बाहर निकाल कर उसके घर विजयपुर लाया गया। मृतक ललन राम उर्फ लाई राम रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी सुगंती देवी ने बताया कि मेरे तीन पुत्री लक्ष्मीना देवी, सोना देवी, पाना देवी है। जो शादीशुदा हैं। और मेरे दो पुत्र गोविंद कुमार उम्र लगभग 13 वर्ष, अनिल कुमार उम्र लगभग 8 वर्ष का है। मृतक के पत्नी ने आगे बताया कि घर में कमाने वाले वही एक व्यक्ति थे। जिससे घर का खर्चा चलता था। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विजयपुर गांव के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर मातम छाया हुआ है।