महिला शसक्तीकरण का एक उदाहरण, बालोद जिले के पलारी सहकारी समिति में

सवांददाता दिलीप जादवानी@पलारी/सनोंद:- महिलाएं किसी भी कार्य मे पुरुषों से कम नही है, इसकी मिसाल तो बहुत हैं, पर ताजा उदाहरण बालोद जिले के पलारी के सहकारी समिति सनोद में देखने को मिल रहा है जहाँ महिलाएं धान खरीदी केंद्र में हमाली कार्य करते हुवे दिख रही हैं, यह महिलाएं जहाँ गाड़ियों में धान की लोडिंग अनलोडिंग कांटा,सभी कार्य को बखूबी अंजाम देते दिख रही हैं, जब हमने उन महिलाओं से चर्चा किया तो उनके द्वारा हमे यह जानकारी दी गई कि महिलाए किसी भी कार्य मे पुरुषों से पीछे नही है,हम सभी महिलाओं को यह कार्य कर एक संदेश देना चाहते हैं कि कोई भी कार्य हो हम महिलाएं उन कार्यो को करने में समर्थ हैं, महिलाएं अबला नही हैं।