बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 45 IPS इधर से उधर किए गए; राकेश कुमार बने मुजफ्फरपुर के नए SSP बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 45 IPS को इधर से उधर कर दिया गया है।

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 45 IPS इधर से उधर किए गए; राकेश कुमार बने मुजफ्फरपुर के नए SSP

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 45 IPS को इधर से उधर कर दिया गया है। जिन IPS अधिकारियों का प्रमोशन हुआ था, उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, DIG में प्रमोशन होने के बाद भी अगले आदेश तक IPS मानवजीत सिंह ढिल्लो पटना के SSP के पद पर बने रहेंगे। जबकि, कैमूर के SP राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का नया SSP बनाया गया है। पटना के सिटी SP सेंट्रल का ट्रांसफर नवादा कर दिया है।

पटना में 23 साल की महिला सिपाही ने किया सुसाइड, नाइट ड्यूटी से पहले फंदे से लटका मिला शव

बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया है। पंखे के हुक में फांसी का फंदा बना महिला सिपाही झूल गई। यह खौफनाक कदम उठाने वाली महिला सिपाही का नाम संजू कुमारी है। 23 साल की संजू की पोस्टिंग पटना पुलिस में थी। वर्तमान में वो इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस सिस्टम (ERSS) - 112 में फील्ड ड्यूटी कर रही थी। सुसाइड का यह मामला पटना में कदमकुआं थाना के तहत सैदपुर इलाके का है।

थानेदार विमलेंदु के अनुसार महिला सिपाही मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट की रहने वाली थी। पिछले 6 महीने से वो ERSS-112 में काम कर रही थी। उसने सुसाइड क्यों किया, इसकी मूल वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। L

साल के अंतिम दिन सीएम ने 350 प्रधानाध्यापकों समेत 530 को सौंपे पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को 530 लोगों को एक बार फिर से नियुक्ति पत्र दिया है। इसमें प्लस-टू स्कूलों के 350 प्रधानाध्यापकों के अलावा 35 सहायक प्रोफेसर और विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए चयनित 145 सहायक प्रोफेसर शामिल हैं।

महागठबंधन सरकार में लगातार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

राजधानी पटना के ज्ञान भवन में इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, सुमित कुमार सिंह मंत्री, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

सारण शराबकांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दबोचा

छपरा शराबकांड के मास्टरमाइंड रामबाबू को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी साझा की है। आरोपी पर केमिकल मिलाकर जहरीली शराब बनाने का आरोप है। जिसके पीने से छपरा में 78 लोगों की मौत हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामबाबू को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के द्वारका इलाके में रामबाबू अपने एक दोस्त के घर छिपा था। बिहार पुलिस जल्द रामबाबू को लेने दिल्ली जाएगी।

पुलिस की गिरफ्त में सारण शराबकांड का आरोपी।

रामबाबू की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है कि कौन लोग इसमें शामिल थे, कौन इसे (शराब) लेकर लाया। जिस समय यह घटना घटी हमने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आज कल रोज शराब पकड़ी जा रही है।

भोजपुर में किशोर को अपराधियों ने मारी गोली

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर एवं बकरी गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम मोबाइल छीनने का विरोध करने पर हथियारबंद बदमाशों ने एक 12 वीं क्लास की छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली बाएं हाथ में हथेली पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी छात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशवपुर बकरी गांव निवासी राजेश साह का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है एवं वह इंटर का छात्र है