थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने थाना गजरौला पर सुनी जनता की समस्याएं।थाना अमरिया पर समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं।

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने थाना गजरौला पर सुनी जनता की समस्याएं।
थाना अमरिया पर समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/****

शासन के दिशा निर्देशन में आज पीलीभीत के समस्त थानों में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया है।जिलाधिकारी पीलीभीत प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गजरौला पर जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी के द्वारा थाना अमरिया में लगाए गए संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई की गई है।श्री त्रिपाठी के द्वारा थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों के समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। थाना जहानाबाद में लगाए गए थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक प्रभास चंद एवं नया तहसीलदार के द्वारा समाधान दिवस में आए तैयारियों की शिकायतों को सुना गया है।थाना न्यूरिया में भी संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया है।