अपहृत नाबालिग लड़की को वाल्मीकि नगर पुलिस ने की बरामद

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 123/22 के प्राथमिकी दर्ज मामले में नाबालिग लड़की जो लक्ष्मीपुर गांव के सरेह में शौच करने गई थी। जहां से शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। उसी नाबालिग लड़की को वाल्मीकि नगर पुलिस ने मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के तीन आर डी पुल चौक से बरामद कर लिया है। नाबालिग लड़की को वाल्मीकि नगर पुलिस ने बुधवार को बगहा न्यायालय में 164 का बयान के लिए बगहा ले गई है।

यह जानकारी वाल्मीकि नगर थाना के थानाध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने दी है।