रौण्डा-झौण्डा पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान ,कई को पढ़ाया नियमों का पाठ

मुरादाबाद। अपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। मूंढापाण्डे थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी रौण्डा-झौण्डा क्षेत्र में रविवार की देर शाम चौकी प्रभारी विवेक कुमार ने सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों के चालान भी किये तो कई लोगों को यातायात का पाठ पढ़ाकर छोड़ दिया गया। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्रीय राहगीरों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट के प्रति जागरूक कर यातायात के नियमों की जानकारी दी। हालांकि कुछ लोगों को हेलमेट न लगाने को लेकर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। यातायात की नियमों की अनदेखी करने वालों लोगों के पुलिस ने चालान भी किये है। चौकी प्रभारी विवेक कुमार के मुताबिक़ दो पहिया और चार पहिया वाहन की चेकिंग की गई है। खबर लिखें जाने तक प्रभारी निरक्षक ने दो से अधिक चालान किये। इस दौरान चौकी प्रभारी विवेक कुमार चौकी पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे।