आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर के आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकेश(बब्बू भईया) ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धार्थनगर के बांसी,डुमरियागंज,कपिलस्तुविधानसभा की समीक्षा बैठक बांसी बृज भूषण मैरेज हाल बांसी में विधानसभा अध्यक्ष बांसी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार को व्यक्त करते हुए पार्टी व संगठन को गतिमान देने की दिशा में प्रयास करते हुए । साथ ही 03/12/2022 को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बड़े हर्षोल्लास पूर्वक जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिसमे जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन आजाद,मालती,दुर्गावती,काजल,जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध,जिला उपाध्यक्ष शिव चंद्र भारती,विधान सभा अध्यक्ष बांसी राजेश कुमार व समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।ऋषिकेश( बब्बू भईया)
पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी सिद्धार्थनगर मुख्य चुनाव प्रभारी सिद्धार्थनगर व वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष बस्ती
आजाद समाज पार्टी।