ईश्वरनंद कुट्टी के पोखरे में मिला 3 दिनों से लापता अर्धविक्षिप्त महिला का शव  

गोण्डा की लोकल खबरें, सर्कल सिटी अपडेट पर

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रथ्वीपाल गंज ग्रंट के मजरा पंचम डीह में 3 दिनों से लापता 70 वर्षीय अर्धविक्षिप्त एक महिला का शव ईश्वर नंद कुटी के पोखरा में पायी गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। धानेपुर थाना के अंतर्गत बाबागंज इटियाथोक मार्ग पर ईश्वरनंदकुट्टी के पोखरे में महिला का शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका अवध राजी उम्र 70 वर्ष बीते 25 नवंबर की सुबह 10 बजे से अपने घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसे काफी खोजबीन किया। लेकिन जब वह नहीं मिली, तो उसके लड़के राम दुलारे ने थाना धानेपुर में शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक महिला के राम दुलारे, रामदेव, राम सजन व किशोरीलाल नामक 4 लड़के हैं। इस संबंध में धानेपुर के थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाने पर मृतका के लड़के राम दुलारे ने 26 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।