मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की शिकायत पर नागदा अप्रोच ब्रिज का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूर्ण हुआ

Nagda |भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी मध्यप्रदेश शासन भोपाल को पत्र द्वारा अवगत करवाया गया था कि उज्जैन जिले की नागदा नगर पालिका प्रदेश की सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली नगर पालिका है सालाना बज़ट भी अन्य नगर पालिकाओं से ज्यादा है उसके बाद भी नागदा नगर पालिका संसाधनों से जूझती नज़र आ रही है नगर का विकास तो दूर की बात है पुराने कार्यों की मरम्मत का कार्य भी नगर पालिका नही करवा पा रही है सड़को पर अनगिनत गहरे गड्ढे दुर्घटनाओ को बुलावा दे रहे है अधिकारियों को जानकारी देने पर अधिकारी भी टालमटोली का काम कर रहे है नगर से इतनी ज्यादा मात्रा में राजस्व आने के बाद भी फण्ड का बहाना बना देते है जो कि समझ से परे है नागदा शहर में दो ब्रिज हैं और दोनों में ही अनगिनत गहरे गड्ढे जिनके कारण हर रोज वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है पत्र को संज्ञान में लेने के बाद मंत्रालय द्वारा पत्र द्वारा नगर पालिका को कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया और नागदा नगर पालिका द्वारा पूरी गुणवत्ता के साथ ब्रिज का निर्माण पुर्ण करवाया गया ब्रिज का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश यादव,प्रदेश कार्यकारिणी महेंद्र सिंह पँवार,वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह,प्रदेश सलाहकार समिति रामवेश सिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर हरीश शर्मा,उज्जैन संभाग अध्यक्ष अधिवक्ता माधुरी रघुवंशी,प्रदेश सुरक्षा समिति अध्यक्ष विजय मीणा,उज्जैन संभाग मीडिया प्रभारी सतेंद्र यादव ने हर्ष व्यक्त किया एवं प्रशासन मंत्री व नगर पालिका टीम को धन्यवाद प्रेषित किया।