*दिव्यांग कल्याण संघ ने किया भानुप्रतापपुर उपचुनाव का बहिष्कार...*

आज दिनाँक 19/11/2022 दिन शनिवार को मरकाटोला सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय दिव्यांग कल्याण संघ कांकेर व छत्तीसगढ़ विकलांग मंच कांकेर का बैठक सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। जिसमें उपस्थित पदाधिकारी जिलाध्यक्ष संतोष हिरवानी उपाध्यक्ष चंपा गंगबेर व ओबीसी दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू की उपस्थिति में दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा दिव्यांगों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया तथा पुर्व में राज्य सरकार द्वारा किये गये वादे को पुरा न करने के कारण दिव्यांग कल्याण संघ कांकेर द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का जिसमें जिले के दिव्यांग परिवार द्वारा भी वोट न देने का निर्णय लिया गया बैठक में कांकेर दिव्यांग कल्याण संघ के जैनेश पटेल , जगोतिन , स्वेता कुलदीप, देवेन्द्र पटेल,मेहरसिंग नेताम, मुकेशवरी , धनीराम मंडावी ,सरस्वती निषाद आदि जिले के दिव्यांग जन उपस्थित थे...