शिक्षक संघ और राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा भोजपुर को  मिला राज्य कमिटी में प्रतिनिधित्व

आरा - बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) का 9 वां राज्य सम्मेलन और राष्ट्रीय महिला मोर्चा (NFWT) का दूसरा दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 12-13 नवंबर को कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतामढ़ी में संपन्न हुआ।
सम्मेलन के अंतिम दिन बिहार के सभी जिले से प्रतिनिधित्व के आधार पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की राज्य कमिटी का गठन किया गया । जिसमें कमलेश कुमार, सहार को राज्य सचिव, अभय कुमार पांडेय, बिहियां और मनोज कुमार सिंह, कोईलवर को राज्य संगठन सचिव का पद दिया गया। वहीं दूसरी तरफ भोजपुर से कुमारी अल्का को राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा (NFWT) बिहार का महासचिव, अंजू कुमारी और गीता कुमारी को राज्य उपाध्यक्ष तथा चुन्नी कुमारी चंचला को राज्य स्तर पर संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी दी गई। भोजपुर से राज्य कमिटी में प्रतिनिधित्व मिलने से जिले के शिक्षक/शिक्षिकाओं की समस्याओं को राज्य स्तर पर ले जाने का सुअवसर मिलेगा। इस प्रतिनिधित्व से शिक्षक संघ ( गोपगुट ) एवं राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा ( NFWT ) के शिक्षक/शिक्षिकाओं में खुशी की लहर है।
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) एवं राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा (NFWT) के राज्य सम्मेलन में चयनित राज्य कमिटी के सभी पदधारकों को भोजपुर के जिलाध्यक्ष, कृष्ण सिंह विमल, जिला सचिव, धर्म कुमार राम, जिला कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार किरण सहित भोजपुर की पूरी जिला कमिटी की ओर से शुभकामना एवं हार्दिक बधाई दी गई।