चंद्रशेखर बने पुनः बिसंडा ब्लॉक अध्यक्ष

उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बांदा की समस्त ब्लॉक इकाइयों की नामांकन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बांदा के मैदान में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और मंत्री प्रजीत सिंह की देखरेख मे संपन्न हुआ है। प्रत्येक ब्लॉक से पांच पदो हेतु नामांकन किए गए।प्रत्येक ब्लॉक हेतु अलग अलग निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन पर्यवेक्षक घोषित किए गए थे।प्रदेश के सर्वाधिक संख्याबल और सशक्त संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों के निर्वाचन प्रत्येक तीन वर्षो में होते है ।।इसी क्रम में बिसंडाअध्यक्ष पद हेतु चंद्रशेखर त्रिपाठी ,मंत्री पद हेतु संतोष सविता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ध्यानेंद्र यादव,संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक तोमर
कोषाध्यक्ष पद पर रुद्रेश कुमार द्वारा नामांकन किया गया।जिसमे सभी पदो पर एक एक नामांकन प्राप्त हुआ।अतः बिसंडा के अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर त्रिपाठी और मंत्री पद पर संतोष सविता सहित सभी पदो पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस प्रकार अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी,मंत्री संतोष सविता सहित सभी पदाधिकारियों को लगातार दूसरी बार निर्वाचित घोषित किया गया।अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी ने ब्लॉक के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उनकी टीम पर सैकड़ों साथियो द्वारा दिखाया गया है उसके लिए वो सदैव ऋणी रहेंगे और पूरी निष्ठा, ईमानदारी से शिक्षक हित मे उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिसंडा की टीम तत्पर रहेगी।इस निर्वाचन प्रक्रिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव,संयुक्त मंत्री जय दीक्षित,कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। वर्तमान में उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा और महामंत्री संजय सिंह है।