गर्भवती की तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस कर्मियों ने कराया प्रसव

गोंडा। ब्लॉक इटियाथोक क्षेत्र के गांव मध्य नगर निवासी राम अवध की पत्नी ललिता देवी (27) को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया जा रहा था।रविवार सुबह करीब सात बजे एंबुलेंस सदाशिव बाजार के पास पहुंची तभी गर्भवती की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद एंबुलेंस ईएमटी राजेश कुमार चौहान और चालक आशीष कुमार सिंह ने गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बेटे का जन्म दिया। मौके पर आशा कार्यकर्ती रेखा सिंह मौजूद रहीं।