मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार द्वारा गीता संदेश मानव श्रंखला बनायी

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह).मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार द्वारा गीता संदेश मानव श्रंखला विजयनगर गल्ला मंडी से डबल पुलिया तक बनाई गई। मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापिका पूजा गुप्ता ने बताया कि गीता संदेश मानव श्रृंखला में सरस्वती महिला महाविद्यालय, सरस्वती इंटर कॉलेज, पीडी निगम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भागीदारी की। स्कूल की डायरेक्टर वंदना निगम का इसमें विशेष सहयोग रहा। बच्चों की संख्या 400 से 500 तक की थी। कार्यक्रम में अपनी सहभागिता और इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर गीता संदेश मानव श्रृंखला कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए मुस्कान फाउंडेशन परिवार द्वारा डॉ वंदना निगम, डॉ मंजू जैन, पूनम बाजपेई, नीलम, कोमल गुनानी, दीपिका अस्थाना, गीतांजलि, ममता, यामिनी, अंजू, सीमा का आभार व्यक्त किया।