रजत श्री फाउंडेशन के तत्वावधान मे आज होगा बृज रास महोत्सव 

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज).रजत श्री फाउंडेशन के तत्वावधान मे आज बृज रास महोत्सव का विशाल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह व महामंत्री दीप्ती सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर दिन शनिवार शाम 6 बजे से शहर के मोतीझील में स्थित लाजपत भवन में बृज रास महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें शहर के सभी सम्मानित लोगों का स्वागत व सम्मान भी किया जायेगा। आप सभी हमारे और आपके इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।