जैजैपुर में राजस्व अनुविभाग खोले जाने की जायज मांग को लेकर राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा


जैजैपुर:- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद भी जैजैपुर में एसडीएम कार्यालय नहीं खोले जाने से एक ओर जहां क्षेत्रवासियों में राज्य सरकार के प्रति बेहद आक्रोश है तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेताओं के द्वारा जैजैपुर को राजस्व अनुविभाग बनाने एडी चोटी का जोर भी लगाया जा रहा हैं। सभी नेता एकमत होकर जैजैपुर को राजस्व अनुविभाग बनाने जमीनी स्तर से सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं तथा पत्राचार पर पत्राचार भी किया जा रहा है। इस कड़ी में छ.ग. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने 15 अक्टूबर को छतीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके जी से मुलाकात कर जैजैपुर को राजस्व अनुविभाग बनाने अपील कर उक्त संबंध में ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में किये गये अनेको पत्राचार एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा के निरंतर प्रयास के परिणाम स्वरूप 07 दिसंबर 2020 को जैजैपुर मे नए राजस्व अनुविभाग खोले जाने का आपत्ति / सुझाव देने हेतु छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन हुआ था, जिसमें 60 दिवस की समयावधि तय थी, परंतु 2 वर्ष बीतने के पश्चात भी जैजैपुर में नवीन राजस्व अनुविभाग कार्यालय प्रारंभ नही किया गया। इसके अतिरिक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2022 को जारी पत्र में नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा में नवीन राजस्व अनुविभाग के गठन के शुभारंभ की तैयारी के निर्देश दिये गये है। आदेश में जैजैपुर राजस्व अनुविभाग का नाम शामिल नही है जिससे जैजैपुर क्षेत्रवासियों में राज्य शासन के प्रति भारी रोष ब्याप्त है।
जिसे गंभीरता पूर्वक लेकर पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात कर जैजैपुर क्षेत्रवासियों के साथ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं दूजा भाव को अवगत कराया तथा जैजैपुर मे शीघ्र ही नवीन राजस्व अनुविभाग प्रारंभ करने की अपील की।
राज्यपाल से चर्चा के दौरान सिन्हा ने उन्हें बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति और प्रशासकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जैजैपुर में एसडीएम कार्यालय नहीं खोला जा रहा है नतीजन क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय कर सक्ती में स्थित एसडीएम कार्यालय का रुख करना पड़ता है जिससे लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है इसके साथ ही साथ उन्हें आर्थिक नुकसान समेत कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।