शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्रों ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा भोजन सामग्री॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर के थाना पथरा बाजार अंतर्गत शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्रों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन सामग्री का वितरण किया। जनपद सिद्धार्थनगर में राप्ती, बूढ़ी राप्ती व अन्य नदियां रौद्र रूप धारण कर बाढ़ का कहर बरपा रही है।बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई कि बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों में हमेशा सर्पदंश/मकान के गिर जाने का ख़तरा बना हुआ है।बाढ़ की चपेट में आने से क?ई गांव ऐसे प्रभावित हुए हैं कि घरों में पानी घुस गया है। जिसके कारण लोग अपने मवेशियों को ले घर से निकल कर बाहर सुरक्षित स्थान पर रहने को मजबूर हो गए। कुछ लोग घरों में पानी भरने के कारण अपने छतों पर पनाह लिए हुए हैं,उनका खाना पीना वहीं छत पर ही हो रहा है। ऐसी स्थिति में सरकारी/गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भोजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्रों ने एक योजना बनाई कि ऐसी विषम परिस्थिति में बाढ़ पीड़ितों में भोजन सामग्री वितरण करने को हमे भी पहल करना चाहिए। जिसके तहत कालेज के सभी छात्रों ने मिलकर भोजन सामग्री का व्यवस्था कर बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया।