पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01नफर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर के अमित कुमार आनन्द के आदेश के तहत दिनांक 15.10.2022 को भानु प्रताप सिंह थानाध्यक्ष खेसरहा के नेतृत्व में मु0अ0सं0 157/2022 धारा 363,366 भा0द0वि0 व 16/17 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01नफर अभियुक्त को मरवटिया बाजार के पुलिया के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त विजय पुत्र ज्ञानदास साकिन सुहई कनपुरवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर निवासी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 शिवकुमार यादव थाना खेसरहा,मुख्य आरक्षी शोमनाथ यादव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।