भारत-नेपान सीमा से 03.95 किलोग्राम चरस के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के आदेश के अनुपालन व थानाध्यक्ष ढेबरुआ हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में दिनांक 25/09/2022 को दो अभियुक्तों को 03.955 किलोग्राम नाजायज चरस के साथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त नन्हेलाल पुत्र फूलचंद निवासी चमरौली थाना अजगैन जिला उन्नाव के पास से 01.957 किग्रा. अवैध चरस बरामद कर मु0अ0सं0 181/22 धारा 8/20/23 NDPS. Act व अभियुक्त श्याम लाल कहार पुत्र स्व0 राम नारायण कहार निवासी सोनहवा वार्ड नंबर 10 थाना गणेशपुर जनपद कपिलवस्तु नेपाल के पास से 01.980 किग्रा0 अवैध चरस बरामद कर मु0अ0सं0 182/22 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट बनाम पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस व एस?एसबी टीम AC GD दिनेश कुमार सहायक कमांडेंट एसएसबी ई कंपनी बढ़नी,उप निरीक्षक अंगराज एएसएसबी बढ़नी,हे. का.जी.डी. विकास इग्ले एसएसबी बढ़नी,आरक्षी अविनाश शर्मा एसएसबी बढ़नी,का.जी.डी.उपेंद्र कुमार एस एस बी बढ़नी,का.जी.डी. राजेश यादव एस एस बी बढ़नी,उप निरीक्षक बृजेश सिंह चौकी बढ़नी थाना ढ़ेबरूआ,आरक्षी राजू प्रसाद चौकी बढ़नी थाना ढ़ेबरूआ,आरक्षी पेशकार यादव चौकी बढ़नी थाना ढ़ेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर।