विधानसभा विकास नगर एवं विधानसभा सहसपुर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया

विकास नगर
रिपोर्ट :-इंद्रपाल सिंह

विधानसभा विकास नगर एवं विधानसभा सहसपुर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया


विकास नगर (देहरादून) भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून द्वारा आज हरबर्टपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन संयुक्त रुप से विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा किया गया ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर ने नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने स्वयंसेवक काल से उन्होंने कितना संघर्ष किया है और आज वह पूरे विश्व में भारत को कितनी ऊंची बुलंदियों पे पहुंचाया है।
इस मौके पर मुन्ना सिंह चौहान ने भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया
इसी के साथ विकास नगर विधायक ने कहा की मोदी सरकार ने अंतिम छोर पर बैठे हर उस व्यक्ति का विकास किया है जिसकी कल्पना कभी किसी ने की भी नहीं थी। विधायक द्वारा नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक पुस्तिका भी कार्यकर्ताओं को दी गई कार्यक्रम का संचालन अरुण मित्तल ने किया।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू ,नीरू देवी, दिनेश कौशिक अनुज गुलेरिया, संतोष रावत अमित डबराल शरद रावत मोहित ठाकुर अखिल गोयल जितेंद्र कुमार रिंकू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे