पाली प्रेमलता शर्मा (पाण्डे) पाली शहर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त*

*प्रेमलता शर्मा (पाण्डे) पाली शहर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त*

पाली 13 सितंबर। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश पाण्डे ने बताया कि अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल पाण्डिया के आदेशानुसार राष्टीय अध्यक्षा संगीता त्रिपाठी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल सुखवाल एवं महिला प्रदेशाध्यक्षा इन्द्रा सुखवाल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रेमलता शर्मा (पाण्डे) को अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा पुष्कर के राजस्थान राज्य के पाली शहर महिला जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर उन्हें महासभा की कार्यप्रणाली तथा संविधान के अनुसार कार्य करने का आदेश दिया। प्रेमलता शर्मा (पाण्डे) के महिला शहर जिलाध्यक्ष बनने पर सिखवाल ब्राह्मण समाज पाली में छाईं खुशी की लहर। शर्मा (पाण्डे) समाज सेवा, जन हित कार्य में हमेशा अग्रिम रहती है । साथ उनकी निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष तेजमल पांडिया ने प्रेमलता शर्मा को राजस्थान राज्य पाली शहर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक घीसुलाल व्यास, सोहनलाल उपाध्याय, परमेश्वरलाल व्यास, भंवरलाल ओझा, बाबूलाल नागला, रतनलाल तिवाड़ी, जीवराज उपाध्याय, माणकचन्द नागला, हीरालाल व्यास, नरेश पाण्डे,डुगरमल नागला, अरूण पाण्डे, सुरेश ओझा, परमेश्वरलाल उपाध्याय,राजू शर्मा,डुगरमल उपाध्याय,चन्द्रप्रकाश पाण्डे, विशाल पाण्डे, गजानंद उपाध्याय, पाली जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा,जय प्रकाश व्यास, रविकुमार पाण्डे,जय प्रकाश उपाध्याय, ओमप्रकाश पाण्डे, अशोक पाण्डे,कमल व्यास, राजस्थान प्रदेश महिला उपाध्यक्ष ललिता व्यास, संगीता व्यास,सरोज पाण्डे,सुमन पाण्डे, जशोदा उपाध्याय, अनिता उपाध्याय, सुमन लता व्यास,ज्योति उपाध्याय, कविता व्यास,हेमा उपाध्याय, गायत्री व्यास ललिता उपाध्याय सहित सभी ने नव नियुक्त महिला जिलाध्यक्षा प्रेमलता शर्मा पाण्डे का स्वागत किया।