युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) उ.प्र. जनपदीय कार्यकारिणी ललितपुर का निर्विरोध हुआ निर्वाचन, अनिल राठौर बने जिलाध्यक्ष

युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) उ.प्र. जनपदीय कार्यकारिणी ललितपुर का निर्विरोध हुआ निर्वाचन, अनिल राठौर बने जिलाध्यक्ष

* भ्रष्टाचारियों की जगह होगी जेल में: बीपी बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष
* पूरी निष्ठा के साथ करें कार्य, हमारा कार्य ही हमारी पहचान है,
* शिक्षकों को सरकार दे पेंशन इसकी बहुत जरूरत है
* कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लाकों के पदाधिकारी रहे उपस्थित

ललितपुर।
युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन,(यूटा) उ.प्र. के जनपदीय कार्यकारिणी ललितपुर का निर्विरोध हुआ निर्वाचन कार्य चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। ललितपुर शहर के जनक कुन्ज पैलेस, इलाइट चौराहा, ललितपुर में चुनाव पर्वेक्षक बीपी बघेल प्रदेश कोषाध्यक्ष, केशव दीक्षित जिलाध्यक्ष यूटा आगरा के मुख्य आतिथ्य में युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) उ.प्र. जनपदीय कार्यकारिणी ललितपुर का निर्विरोध हुआ निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में संयोजक सतीश राठानिया,
अनिल राठौर जिला अध्यक्ष,
प्रमोद तिवारी महामंत्री,
अंशु नामदेव जिला कोषाध्यक्ष,
धर्मेन्द्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
दिनेश कुमार उपाध्यक्ष, गीता साहू महिला जिला उपाध्यक्ष, सीमा चौधरी संगठन मंत्री, अनिल मिश्रा मीडिया प्रभारी, चित्रा तिवारी सहायक संगठन मंत्री, मनीष निरंजन उपाध्यक्ष, अंशु नाम देव सोशल मीडिया प्रभारी, महेश सोनी उपाध्यक्ष, उमेश पटेल संगठन मंत्री, दीपा कुमारी महिला, मंत्री, अंकुर गौतम संयुक्त संगठन मंत्री, ज्योति जीवन कुशवाहा उप मंत्री, प्रवीण जैन जिला प्रवक्ता, राजेंद्र कुमार लेखाकार आय व्यय चुने गए।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी केशव दीक्षित जिलाध्यक्ष यूटा आगरा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक साथी अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें, हमारा कार्य ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि जिस दायित्व के लिए हम हैं उसे पहले पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरा करना है। यूटा संघटन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को पेंशन दें यह बहुत जरूरी है। कहा कि जो शिक्षक पूरे जीवन भर सेवा में है उसे बुढ़ापे का सहारा पेंशन जरूर मिलनी चाहिए। जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने समस्त अतिथियों वा यूटा पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। ब्लॉक टीम का चयन भी निर्विरोध हो गया है जिसकी शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी।