वाट्स अप से चल रहा सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर के चकेरी इलाके के श्याम नगर में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर मे चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से संचालक व संचालिका समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।पूरी सौदेबाजी व्हाट्सएप के जरिये होती थी। गिरोह महिलाओं को आगे कर रैकेट का संचालन कर रहा था। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय की माने तो रामपूरम में अजय सिंह के घर पर अचल गंज उन्नाव निवासी राघवेंद्र शुक्ला अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता था।पुलिस ने इन चारों के अलावा कैंट लालकुर्ती निवासी सत्यम द्विवेदी और चार अन्य युवतियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर के अनुसार राघवेंद्र व आशुतोष के मोबाइल से पता चला है कि वह 50 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं जिस पर वह ग्राहकों को युवतियों की फोटो भेजते थे। फिर रेट तय होता था। उसके बाद ग्राहक उसके घर पर आते थे।पुलिस ने जब छापा मारा तो राघवेंद्र ने अपना मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने मोबाइल ले तो लिया है लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। हालांकि अन्य सभी के मोबाइल मिल गए हैं। उसमें अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं जिसमें कि लड़कीयों कि फोटो खिंच कर ग्रुप में डाल दिया जाता था और ‌ग्राहक को पसंद करा कर मनमानी दाम और शहर के अलग-अलग इलाकों में यह धंधा कराया जा रहा था। मौके से पुलिस ने छापेमारी कर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से संचालक व संचालिका समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।इंस्पेक्टर ने बताया कि मकान मालिक अजय सिंह के बारे में खास जानकारी नहीं मिल सकी है। आसपास के लोगों ने बताया है कि उसका कानपुर में ही दूसरा मकान है जहां वह रहता है। पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने जब छापा मारा तो राघवेंद्र ने अपना मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने मोबाइल ले तो लिया है लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। हालांकि अन्य सभी के मोबाइल मिल गए हैं। उसमें अहम जानकारियां हैं।