पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर एक और बड़ी कार्रवाई,पत्नी की जमीन होगी नीलाम 

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के समाजवादी पार्टी के नेता और अलीगंज से तीन बार विधायक रहे गैंगेस्टर के आरोपी रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है।रामेश्वर यादव पर प्रशासन एक और कार्रवाई करने जा रहा है।इनके पैतृक गांव में जमीन की नीलामी की जाएगी।आबकारी कार्यालय कासगंज द्वारा जारी की गई आरसी की रकम न चुकाने पर ये कार्रवाई की जा रही है।

कासगंज जिला आबकारी कार्यालय से 10 जुलाई 2014 को 21.84 लाख रुपए की बकाया धनराशि में आधे की बकाएदार रामेश्वर सिंह यादव की पत्नी राममूर्ति के खिलाफ तहसील अलीगंज से आरसी जारी की गई।इस धनराशि को जमा कराने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी रहे और राजस्व विभाग खाली हाथ मलता रहा।अब लगातार चल रही कार्रवाई के बीच अलीगंज तहसील प्रशासन ने आरसी की पुरानी फाइलें को खंगाल।जिसमें इस मामले को उठाते हुए अलीगंज तहसीलदार ने आदेश जारी किया है।

*1 सितंबर को होगी नीलामी*

मिली जानकारी के? अनुसार बकाएदार के रूप में राममूर्ति देवी की गांव अमृतपुर रघूपुर में 5.581 हेक्टेयर जमीन को नीलाम करने के लिए 1 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई है।नीलामी प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तहसील अलीगंज के सभागार में होगी।नीलामी में भाग लेने वाले लोगों से नियम और शर्तों की जानकारी लेने के लिए संग्रह कार्यालय पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कासगंज जिला आबकारी कार्यालय से आरसी जारी कराई गई थी। इसके तहत बकाएदार की संपत्ति कुर्क कर इसे नीलाम किया जा रहा है।

रामेश्वर सिंह यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर तीन बार विधायक रहे हैं। एटा के अलीगंज विधानसभा चुनाव से उन्होंने पहली बार वर्ष 1996 में जीत दर्ज कर विधानसभा तक का सफर तय किया था। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में भी वे इस सीट से जीते, लेकिन वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट पर तीसरी बार सपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की। 69 वर्षीय रामेश्वर सिंह यादव के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

*रामेश्वर पर हत्या औऱ लूट के मामले भी हैं दर्ज*

आपको बता दें कि रामेश्वर सिंह यादव पर कई मामले दर्ज हैं। रामेश्वर पर अवैध रूप से जमीन कब्जा करने भी आरोप है।
रामेश्वर की अवैध संपत्तियों पर भी यूपी सरकार का बुलडोजर चल चुका है।रामेश्वर पर विभिन्न थानों मे हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, चोरी, लूट,गुंडा एक्ट, घर मे घुसकर मारपीट करने सहित राज्य के अलग-अलग थानों में 77 मामले दर्ज हैं। रामेश्वर यादव के खिलाफ 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। रामेश्वर इस समय जेल में हैं।