आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली।

चितौड़गढ़/पारसोली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत में भाजपा कमांड मंडल पारसोली द्वारा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जानकारी के अनुसार बेगू विधानसभा मीडिया प्रभारी राजू धाकड़ ने बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कमांड मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सासंद सीपी जोशी के द्वारा किया। कमांड मंडल के आठ ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गोपालपुरा हनुमान जी से शुरू हुई ,जिस के बाद राजगढ़,इटावा,दुगार,चोमू,कंवरपुरा,हमेंपुर,बनियास,मोतीपुरा,बड़ा खेड़ा,माली खेड़ा,केरपुरा,पारसोली होते हुए नला के हनुमान जी के यहां समापन हुई। इस यात्रा में ग्रामीणों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया । इस दौरान यात्रा कवरपुरा, आकोडिया, इटावा, चोमू में नन्हे-मुन्ने बालकों द्वारा तालियां बजाकर तिरंगा यात्रा का सम्मान किया। मंडल अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत में यात्रा समापन के दौरान बताया की सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर पर तिरंगा फहराना है, हर घर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक करना है। इस अवसर पंडित उपाध्याय मंच के जिला महामंत्री राकेश पितलिया,भाजपा कमल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत, बेगू प्रधान गोदू गुर्जर, महामंत्री बद्रीलाल गट्टानी, मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह राणावत , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन दास, किसान मोर्चा पहलाद सिंह, एससी एसटी मोर्चा अध्यक्ष बद्रीलाल सांगावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीतू धाकड़, युवा मोर्चा मंडल मंत्री राजू धाकड़ कमांड मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।