कानपुर व्यापारी एसोसिएशन ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए शनिवार को ज्ञान वेजीटेरियन जीटी रोड कानपुर में बड़ी संख्या में व्यापारियों को दुकानों पर लगाने के लिए और घरों पर लगाने के लिए झंडा वितरण कार्यक्रम किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज संगठन के महामंत्री के साथ व्यापारियों के बीच आए झंडा वितरण करके तिरंगा यात्रा का पैदल मार्च गुमटी नंबर 5 गुरुद्वारे तक किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप मे संजय टंडन अध्यक्ष महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल संरक्षक गौरव बजाज वरिष्ठ व्यापारी सेवक एवं कपिल सब्बरवाल संयोजक सरदार सरबजीत सिंह कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह रोमी उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह जसवाल सरदार रविंद्र सिंह प्रवक्ता मनजीत सिंह सलूजा लाल जी शुक्ला श्याम गुप्ता महेंद्र सिंह खनूजा अमिता अरोड़ा अमित घई शिवम मल्होत्रा संजय भाटिया रमन नरूला सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।