लहराएगा तिरंगा घर घर तिरंगा के तहत निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत?लहराएगा तिरंगा-घर घर तिरंगा" के तहत दीप्ती सिंह (एड.) जिला महामंत्री-महिला मोर्चा-कानपुर ग्रामीण के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी-महिला मोर्चा, कानपुर ग्रामीण के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, बिठूर से नानाराव पार्क के लिए निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ माननीय विजय बहादुर पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष-भाजपा), अभिजीत सिंह सांगा (विधायक-बिठूर), कृष्ण मुरारी शुक्ला (अध्यक्ष-कानपुर ग्रामीण) एवं उर्वजा दीक्षित (क्षेत्रीय अध्यक्ष-महिला मोर्चा, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र) के द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। चारो ओर राष्ट्रगीत एवं भारत माता की जयकारे की ध्वनि गुंजायमान हो रही थी, देशभक्ति से ओत-प्रोत सभी लोगो की हमारे राष्ट्रीयध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान व आदर देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा का आकर्षण रानी लक्ष्मीबाई, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की अदभुत झांकियां रहीं। इस मौके पर प्रमिला पाण्डेय (मेयर-कानपुर), कमलावती सिंह, पूनम कपूर, रीता शास्त्री, किरन निषाद, विजया तिवारी, अनीता गुप्ता, जयन्ती वर्मा, कार्यक्रम संयोजिका मोना शुक्ला, मीरा सिंह भदौरिया व् श्वेता सिंह आदि समस्त भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता सम्मिलित रहे।