पिरामल स्वास्थ्य द्वारा संचालित आश्वासन अभियान का समापन 


सरगुजा जिले में कोविड और क्षय रोग के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए पिरामल स्वास्थ्य द्वारा संचालित आश्वासन अभियान का समापन समारोह जिला क्षय अधिकारी सरगुजा डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, पिरामल स्वास्थ्य छ०ग० के राज्य समन्वयक फैजल रजा खान एवं क्षेत्रीय समन्वयक दिग्विजय सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यालय सरगुजा के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ। सरगुजा जिला पिरामल स्वास्थ्य के पर्यवेक्षक मंगल पाण्डेय के द्वारा उपस्थित अतिथियों सरगुजा जिले के क्षय विभाग के अधिकारियों एवं पिरामल स्वास्थ्य सरगुजा के टीम का स्वागत करते हुए आश्वासन अभियान के संबंध में विचार रखा गया | पिरामल स्वास्थ्य एवं क्षय विभाग सरगुजा के समन्वय में सरगुजा जिले में 100 दिन का सघन टी.बी. मरीज अभियान चलाया गया। पिरामल स्वास्थ्य के कार्यकर्ताओं के द्वारा टी.बी. मरीज के खोज हेतु गाँव-गाँव में जाकर पंचायत प्रतिनिधियों, सामुदायिक इन्फ्रुलंसर स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर एवं समुदाय के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया। तथा पिरामल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर भ्रमण कर सामुदाय का स्क्रीनिंग कर टी.बी बीमारी के संभावित मरीजों को चिन्हांकित किया गया। ततपश्चात् संभावित टी.बी. मरीजों का स्पुटम सेम्पल इकट्ठा कर स्वास्थ्य विभाग के जाँच केन्द्रों तक पहुंचाया गया। पिरामल स्वास्थ्य के क्षेत्रीय समन्वयक दिग्विजय सिंह के द्वारा पिरामल स्वास्थ्य टीम सरगुजा के द्वारा किये गये कार्यों के उपलब्धियों को ऑकड़ों सहित प्रस्तुत किया गया। पिरामल स्वास्थ्य सरगुजा टीम के द्वारा जमीनी स्तर के अनुभवों को साझा किया गया। ततपश्चात् जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता एवं फैजल रजा खान के द्वारा पुरे अश्वासन अभियान का विशलेषण कर टीम को सकारात्मक सुझाव दिया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता जी के द्वारा पिरामल स्वास्थ्य सरगुजा टीम की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि आप सभी के द्वारा किया गया कार्य सरगुजा को क्षय मुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। पिरामल स्वास्थ्य के राज्य समन्वयक फैजल रजा खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि टी.बी. मरीजों के साथ समाज में भेद भाव किया जाता है। समाज में टी.बी. बीमारी के प्रति कई प्रकार की भ्रांतिया है। इस अभियान से सरगुजा जिले में टी.बी. बीमारी के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ी है। छ०ग० को टी.बी. मुक्त बनाने हेतु समाज के सभी वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित

करने हेतु आह्वान किया गया। पिरामल स्वास्थ्य टीम के जिला पर्यवेक्षक मंगल पाण्डेय के द्वारा

आश्वासन अभियान का प्रगति प्रतिवेदन, केश स्टडी एवं सफलता की कहानियों को जिला क्षय अधिकारी को सौंपा गया।

पिरामल स्वास्थ्य सरगुजा के कम्युनिटी मोबलाईजर सरस्वती विश्वकर्मा के द्वारा जिला क्षय विभाग

सरगुजा ,पंचायत प्रतिनिधियों, फ्रन्टलाइन वर्कर समुदाय एवं मीडिया को आभार व्यक्त किया गया

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षय विभाग सरगुजा के बनवासी प्रसाद यादव, राजेश सिन्हा, अभिषेक

सिंह, संजय तांडी, संजय श्रीवास्तव पिरामल स्वास्थ्य सरगुजा के नीलम सिंह, आयुष कुमार, कविता मिंज

, दीपक सिंह, मनीषा टोप्पो पिंकी राजवाड़े, सुरेखा सिंह, नरूल हसन, ध्रुव कुमार, सोमवती

यादव, शारदा कच्छप तथा सरस्वती विश्वकर्मा का सराहनी योगदान रहा।