मिनी सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस रोग रहित सब्जी पौध उत्पादन इकाई का लोकार्पण उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया

अग्निपथ योजना के विरोध को बताया विपक्ष का फ्रस्टेशन

योगी सरकार की किसानों के आय दुगुना करने के लिए सब्जी पौध उत्पादन के लिए लगभग 87 लाख की लागत से फतेहपुर में प्रयागराज मंडल का एकमात्र एक्सीलेंसी सेंटर का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फीता काटकर किया। उन्होंने हवन पूजन कर कार्यक्रम की शुरुवात की।उन्होंने कहा कि अब उद्यान विभाग एक नई ऊर्जा के साथ किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा है। सब्जी उत्पादन की पौध समय से मिलने से किसानों की आय बढ़ेगी। केला, पपीता सहित पशुपालन अपनाकर किसान आय बढ़ा सकता है। वहीं उद्यान विभाग किसानो को कृषि व्यवसाय के लिए फल संरक्षण की योजनाएं संचालित कर रहा है। किसान योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाए।योगी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने विरोधियों पर साधा निशाना।अग्निपथ योजना का विरोध विपक्ष का फ्रस्टेशन है।मुद्दा विहीन विपक्ष कर रहा है जनता को गुमराह।विरोधियों का धर्म होता है सकारात्मक विरोध।किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार प्रतिबद्ध। इस मौके पर उद्यान विभाग से शब्बीर हुसेन ने चल रही विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को विभागीय प्रक्रिया से अवगत कराया। इस मौके पर महिला कृषि उद्यमी मालविका सिंह ने उद्यान विभाग की योजनाओं को किसानों के लिए बेहतर बताया। वहीं प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर वीरेन्द्र यादव ने उद्यान विभाग की नई योजना का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, उप कृषि निदेशक फतेहपुर राममिलन सिंह परिहार, उद्यान अधिकारी श्याम सिंह, उद्यान निरीक्षक वीके सिंह, भाजपा नेता स्वरूपराज सिंह जूली, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम, प्रगतिशील किसान रमेश सिंह, जैविक किसान वीरेन्द्र यादव, कुलदीप शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ला,मोहम्मद रफीक , शिवकुमार यादव, अशोक सिंह, धर्मेंद्र,समेत तमाम किसान व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।