भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक, रिक्त पदों पर पदाधिकारी किए गए नियुक्त

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जूही मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत के द्वारा की गई बैठक में मंडल क्षेत्र के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत ने बताया कि मंडल क्षेत्र में उपाध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष आदि पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्ति कर संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की बात कही गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाये।