सखी सेवा संस्थान द्वारा खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). सखी सेवा संस्थान द्वारा खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।पुरस्कार वितरण सखी सेवा संस्थान की अध्यक्ष विभा सिंह द्वारा किया गया। जिसमें गीता देवी, अपूर्वी उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, सरस्वती देवी,महामंत्री आशीष सिंह ,पदम बहादुर, शिवम सिंह, अनुज सिंह एवं लोकेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।