भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देशव्यापी पोषण अभियान मनाते हुए मंडल वाड्रफनगर में  मितानिन , आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका बहनों का श्रृंगार का सामान देकर सम्मान किया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष *वानती श्रीनिवासन जी* के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष *श्रीमती शालिनी राजपूत जी* के आदेशानुसार एवं भाजपा महिला मोर्चा बलरामपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते* के नेतृत्व में आज दिनांक 19/04/22 को सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देशव्यापी पोषण अभियान मनाते हुए आज मंडल वाड्रफनगर में मितानिन , आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका बहनों का श्रृंगार का सामान देकर सम्मान किया गया.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शकुन्तला सिंह पोर्ते वाड्रफनगर पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा महिला मोर्चा महामंत्री अंजू कुशवाहा उपाध्यक्ष शारदा भगत मिडिया प्रभारी फूलकूंवर मीना राजेश भारती भारती रीता पटेल एवं अन्य महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं.