पनकी मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को देखते हुए गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत पनकी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे द्वारा दिनांक 9 अप्रैल 2022 को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि 212 गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी विधायक अरुण पाठक,भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिक, सभी मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी वार्ड अध्यक्ष, वार्ड सचिव, सभी सेक्टर संयोजक ,सभी सेक्टर प्रभारी, सभी पार्षद गण एवं सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।