पुरानी पेन्शन उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाए

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने राजस्थान के श्री अशोक गहलोत मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है, पूरे देश में राजस्थान पहली सरकार है जिसने कर्मचारियों की समस्या को समझते हुए भी पुरानी पेंशन बहाल की। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश सरकार पर भी पुरानी पेंशन बहाल करने का नैतिक दबाव बन गया है, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सरकार की मजबूरी होगी। प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेन्शन बहाल करने के लिए कई वर्षो से संघर्षरत है। ए एन द्विवेदी,बचाऊ सिंह, हरीश श्रीवास्तव, कोमल सिंह, रणधीर सिंह यादव, सुरेश चंद्र यादव, जितेन्द्र मिश्रा, विकास अस्थाना, एस एम जेड नकवी, साहब सरताज, सुखेन्द्र यादव, आशीष मिश्रा, आनंद कमल उत्तम, देवेन्द्र विष्ट, नरेन्द्र सिंह, राम स्वरूप, आनंद बाजपेयी, प्रमोद शुक्ला, विनोद दीक्षित, आदित्य शुक्ला,नरेन्द्र तिवारी, पी के मिश्रा, अजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, मनोज झा, धर्मेन्द्र अवस्थी, मनीष शर्मा,अब्दुल लईक खाँ, योगेश शुक्ला, पारस नाथ, अजीत निगम, प्रमोद पटेल, अंकुर श्रीवास्तव, शोभित अग्रवाल, संजय तिवारी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अटल बिहारी सिंह, बृजेश सुवाडोर, बृजेश कटियार, दिनेश निगम आदि ने पुरानी पेन्शन बहाल करने की हुंकार भरी।