कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने किया जनसंपर्क हर वर्ग का मिल रहा है अपार जनसमर्थन मोदी योगी की सरकार में सभी का हुआ है विकास  

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी आसपुर देवसरा ग्राम पंचायत उदई शाह पुर के प्रधान दुर्गेश सिंह उर्फ अमर सिंह के यहाँ पहुँचे जहाँ भाजपा लोगों ने किया गया भब्य स्वागत तथा जनसंपर्क करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुनः प्रदेश में आ रही है। पट्टी विधानसभा में विकास किया है और आगे भी इससे अधिक विकास किया जाएगा। मोदी योगी के डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का कायाकल्प किया गया है और अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ हर वर्ग जुड़ गया है। जातिवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया गया है उसे भी किया जाएगा।