बसंत पंचमी में सरस्वती मां का आशीर्वाद लिया कृष्णम परिवार ने  

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).हर्ष नगर स्थित कृष्णम डांस ग्रुप ने मिलकर बनाया बसंत पंचमी का पर्व, सभी लोग पीले वस्त्र के साथ एक साथ मिलकर मां का पूजन किया एवं उनका आशीर्वाद लिया। सभी लोगों ने अपने अपने नृत्य से मां को प्रसन्न किया एवं पीले प्रसाद सभी ने ग्रहण किया। डायरेक्टर विपिन निगम ने बताया कृष्णम परिवार सभी त्योहार एवं पर्व बड़ी उल्लास से मनाते हैं। वहां मौजूद लोगों में मनीषा शुक्ला, वंदना वर्मा, नंदिनी सिंह, आस्था पांडे, गरिमा कुशवाहा, स्वाति पांडे, कीर्ति सिंह, अर्शा निगम, शाहरुख अंसारी, चंदन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।