पुराने प्रत्याशियों पर भाजपा ने लगाया दांव, कैसरगंज से मंत्री पुत्र लड़ेंगे चुनाव

बहराइच -भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सभी पुराने प्रत्याशियों पर ही पार्टी ने अपना भरोसा जताया है वही कैसरगंज विधान सभा से मंत्री पुत्र को टिकट दिया गया है। इनमें नानपारा विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस ने गठबंधन का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से शेष छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल,पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी,मटेरा विधानसभा से अरूणवीर सिंह,महसी से सुरेश्वर सिंह,बलहा से सरोज सोनकर,कैसरगंज से कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा को टिकट दिया गया है।
इनमें महसी,बहराइच सदर, पयागपुर,बलहा के सिटिंग विधायक शामिल हैं। जबकि कैसरगंज से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं मटेरा विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी अरूणवीर सिंह को पुनः टिकट दिया गया है।