22 बोरी मे जानवरो के अवशेष के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह व एसएसबी बल के सयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर स्तम्भ संख्या 650 से 50 मीटर भारतीय क्षेत्र से अभियुक्त मोहम्मद अख्तर पुत्र जलील अहमद उर्फ बाबू ग्राम सीतापुरवा दा0 सहजना थाना रुपईडीहा व शेर अली पुत्र नन्हे सलमानी ग्राम मोहनापुर थाना रुपईडीहा को 22 बोरी मे जानवरो के अवशेष (खुर) के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0030/2022 धारा 418,420,424 भादवि व 50/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया।