जनपद न्यायालय में भी मिले कोरोना पॉजिटिव, सेनेटाइजेशन के लिए बन्द रहेगा न्यायालय

कासगंज। जनपद न्यायालय कासगंज में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण जनपद न्यायाधीश दिवेश चन्द्र सामंत ने न्यायालय को सेनेटाइजेशन होने तक बंद करने का आदेश दिया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने सूचना देते हुए अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय कासगंजमें एक न्यायिक अधिकारी एवं एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कासगंज से प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मिले पत्र के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार दिवेश चन्द्र सामंत जनपद न्यायाधीश कासगंज के प्रशासनिक आदेश के अनुक्रम में जनपद न्यायालय दिनांक 14/01/2022 को पूर्ण साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन के उद्देश्य से बंद रहेगा।

दिनांक 14/01/2022 में नियत समस्त वादों को संबधित न्यायालय में दिनाक 15/01/2022 की तिथि में नियत किया गया है।