पहले चरण मे1.5 करोड श्रमिकों को मिले एक-एक हजार रूपये

श्रमिकों को मिले एक-एक हजार रूपये

औरैया 03 जनवरी , 2022 _मुख्यमंत्री जी ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को बड़ी सौगात दी। ऐसे रजिस्टर्ड श्रमिकों के खाते में 1000 रुपए सरकार ने ट्रांसफर किए हैं। योगी सरकार 3 करोड़ 81 लाख श्रमिकों के खाते में 1 हजार रुपए भेजेगी। पहले चरण में 1.5 करोड़ श्रमिकों के खाते में सोमवार को 1 हजार रुपए भेजे गए। मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में दी गई इस सौगात का सजीव प्रसारण एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ देखा गया।_


*ई श्रम कार्ड बनवाने से ये फायदे मिलेंगे*

_जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ई-श्रम कार्ड बनवाने पर व्यक्ति को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलता है। इसके तहत दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थायी रूप से विकलांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है। ई-श्रम कार्ड से आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा। ई-श्रम कार्ड से भविष्य में पेंशन की सुविधा का लाभ मिल सकता है।_

*रजिस्ट्रेशन करवाने के तरीके*

_देश के किसी भी कोने में काम करने वाला असंगठित क्षेत्र का कामगार ई-श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पंजीकरण के लिए तीन विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें से पहला सेल्फ रजिस्ट्रेशन, दूसरा कॉमन सर्विस सेंटर और तीसरा स्टेट सेवा केंद्र है। वैसे तो आप ऑनलाइन जाकर खुद भी पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। अगर आप खुद रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं तो कॉमन सर्विस सेंटर में जाएं।