लाईट एंड साउंड शो में संशोधन पर सांसद जोशी का किया स्वागत 

भाजयुमो नगर अध्यक्ष त्यागी ने किया स्वागत

चित्तौडगढ दुर्ग पर देशी विदेशी सैलानियो को चित्तौडगढ मेवाड के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने वाले लाइट एन्ड साउंड शो में महारनी पद्मिनी के संबंध में अपमानजनक शब्दो पर
सर्वप्रथम विरोध दर्ज करा कर उसे लाइट एंड साउंड शो में से हटवाने के लिए भाजयुमो नगर मंडल ने गौरव त्यागी के नेतृत्व में सांसद सी पी जोशी का उपरणे और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।यह जानकारी देते हुए महामंत्री आशीष सीगलीकर ने बताया कि आज मोर्चा नगर मंडल की ओर से सांसद कार्यालय पर जाकर सांसद सीपी जोशी जी का स्वागत अभिनंदन किया पूर्व में भी पद्मावत फिल्म का संसद में सबसे पहले मुद्दा सांसद ने ही उठाया था इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा श्रवण सिंह राव, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद ,पंचायत समिति सदस्य सुनील मेनारिया सरपंच मुकेश गुर्जर सहित युवा मोर्चा के नगर मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।