Lalkuan:- मनोज तिवारी भाजपा स्टार प्रचारक कल होंगे लाल कुआं (25 एकड़ )विधानसभा में।

Lalkuan :- चुनावी बिगुल बजने के बाद सभी पार्टियां अपने अपने वोटरों को लुभाने के कार्य में लग गई है। वही कल बीजेपी के द्वारा अपने वोटरों को मजबूत करने के लिए लाल कुआं विधानसभा में �विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर रही है। जो कि पुलिस चैक पोस्ट सुभाष नगर से आरम्भ होकर लालकुआं मुख्य बाजार होते हुए 25 एकड़ ग्राउंड में �जनसभा करेगी। वही इस यात्रा में �केंद्रीय रक्षा राज्य मन्त्री अजय भट्ट ,भोजपुरी सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी, �पश्चिम बंगाल सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी आदि लोग उपस्थित रहेंगे। वही लालकुआं में विजय संकल्प यात्रा का स्वागत कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक �नवीन दुम्का ,जिलाध्यक्ष �प्रदीप बिष्ट ,मण्डल अध्यक्ष नारायण बिष्ट के द्वारा किया जाएगा।�
देखना यह होगा कि बीजेपी अपने वोटरों को साधने में कितनी सफल होती है। साथ ही अपने विपक्षियों को किस तरीके से जवाब दे पाती है।