नव वर्ष के अवसर पर महिला नेत्री ने मलिन बस्ती के बेसहारा गरीब विधवा महिलाओं को बाटे कंबल -

- महिला नेत्री शांति रावत के नेतृत्व में नए वर्ष के अवसर पर जालिमनगर तटबन्ध पर आयोजित किया गया खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम -

बहराइच - मिहींपुरवा नए वर्ष के अवसर पर महिला नेत्री मिहींपुरवा मंडल मंत्री शांति रावत द्वारा बलहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत मजरा के जालिमनगर तटबंध पर खिचड़ी सहभोज व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा.केशव बलिराम हेडगेवार व माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान तटबंध निवासी 25 निराश्रित विधवाओं को भीषण ठंड से बचाव के लिए महिला नेत्री शांति रावत द्वारा कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद सामूहिक रूप से खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख सुरेश वर्मा,स्वयंसेवक के खण्ड पर्यावरण प्रमुख छत्रपाल, खंड व्यवस्था प्रमुख राम सिंह चौधरी,भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक श्रीधर निषाद,ग्राम पंचायत गिरगिटी के गोताखोर राम नारायण निषाद,पंडित जी निषाद,युवा समाजसेवी संजय रावत,ग्राम पंचायत मंझरा व गिरगिटी के बूथ अध्यक्ष,क्षेत्र पंचायत सदस्य पन्ना प्रमुख सहित काफी संख्या में भाजपा व संगठन से जुड़े कार्यकर्ता व क्षेत्रीय महिला पुरुष उपस्थित रहे।