बलहा विधान सभा में आयोजित हुआ समाजवादी पार्टी का दलित पिछड़ा शोषित वंचित किसान जागरूकता शिविर, अपने घोषणापत्र का 20 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर सकती भाजपा सरकार - राम अचल राजभर

बहराइच - मिहींपुरवा बलहा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उर्रा स्थित ईदगाह मैदान में समाजवादी पार्टी द्वारा दलित पिछड़ा शोषित वंचित किसान जागरूकता महाशिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री राम अचल राजभर उपस्थित रहे। महाशिविर में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम अचल राजभर का सपा जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव व विधानसभा अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ सपा पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर स्वागत क्या। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र 20 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर सकी हैं। योगी और मोदी की सरकार जुमले बाजी और झुट पर चल रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भाजपा की सरकार को हटाने के लिए सभी लोग सपा को वोट दें। जिससे जनता और किसान विरोधी सरकार को सत्ता से हटाया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता राम अचल राजभर एक-एक कर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की खामियां गिनाई। नोटबंदी,लॉकडाउन,रोजगासहित सभी मुद्दों पर भाजपा सरकार को फेल बताया। राम के नाम पर आने वाली सरकार को राम मंदिर की जमीन में घोटाला करने का आरोप बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव,पुर्व मंन्त्री वंशीधर बौद्ध,पूर्व विधायक शब्बीर अहमद,पूर्व विधायक दिलीप वर्मा,पुर्व जिलापंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना,पुर्व विधायक रमेश गौतम,पुर्व प्रमुख जयंकर सिंह,जफर उल्ला खां उर्फ बन्टी,बलहा विधान सभा अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, पुर्व प्रमुख अशोक गौड़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जुग्गीलाल यादव,पुर्व प्रमुख राजेन्द्र मौर्य,निशा शर्मा,ललिता हरेन्द्र पाशवान,रेखा राव,कुन्दन सदस्यय जिला पंचायत किशोरी लाल पासवान, प्रमोद सिंह जादौन,सदस्य जिला पंचायत राम गनेश राजभर,युवा सपाा नेता अनुप मौर्या,शुऐब रायनी,
अनिल यादव,राघवेन्द्र यादव,अरुन सिंह,मिथलेश यादव,नितेश मौर्या,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान,डा.ऐनुद्दीन सहित काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय महिला और पुरुष उपस्थित रहे।