जनपद मे जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ-

बहराइच - भाजपा द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचंड विजय दिलाने के लिए जन विश्वास यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जनता तक पहुंचने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जा रही है। इसी क्रम में यह यात्रा आज दिनाँक 24/12/2021 को जनपद में प्रवेश की। जिसका स्वागत भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने मोहनीपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। उसके पश्चात स्वागत के क्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पाठक ने खजुरार में,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ला व ब्लॉक प्रमुख विशेश्वरगंज श्रीमती वंदना पाण्डेय ने बिलरवा चौराहे पर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा ने पटिहार चौराहे पर, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने पयागपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा में पंकज चौधरी व रमापति शास्त्री ने पायगपुर स्थित सिद्ध बाबा राम प्रकाश मंदिर व बागेश्वर नाथ मंदिर दर्शन पश्चात चौराहे के लिए प्रस्थान की जहां पर माधुरी सिंह ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के जनपद भ्रमण के अंतर्गत स्वागत के क्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने पुरैनी चौराहे पर, चंद्रभानसिंह संचित ने कसेहरी बुजुर्ग में, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व जिला उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा ने कैसरगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर,गौरव वर्मा ने कुंडासर बाजार में,मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने गजाधारपुर में,प्रदीप पाण्डेय ने फखरपुर में, शशिकांत त्रिपाठी ने टिकोरामोड़ पर,स्वागत किया। तत्पश्चात यात्रा रमपुरवा पहुंची जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आतिथ्य में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में मुख्यमंत्री जी ने विकास परक योजनाओं का शिलान्यास किया व विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
जनसभा के समापन के पश्चात जन विश्वास यात्रा बहराइच नगर के लिये प्रस्थान की जहां पर रास्ते में मंडल अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने राजी चौराहे पर,अभय राज सिंह ने रामगांव में भव्य स्वागत किया। देर शाम यात्रा बहराइच नगर पहुंची जहां भाजपा द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के दौरान यात्रा का स्वागत गायत्री मंदिर कजीकटरा पर बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने छावनी चौराहे पर,महिला मोर्चा द्वारा राजा हीरा सिंह मार्केट में, व्यापार मंडल द्वारा घंटाघर चौराहे पर,जैन समाज द्वारा सीमा ग्लास कॉर्नर पर,धानकूट समाज द्वारा छोटी बाजार में,बाल्मीकि समाज द्वारा कुमार टाकीज़ के पास, भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अस्पताल चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। रोड शो में यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए चित्रगुप्त चौक पहुंची जहां रोड शो का समापन हुआ। रोड शो के दौरान आम जनमानस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा की गई।
जन विश्वास यात्रा के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह,दीपक सत्या, उमाशंकर तिवारी,जिला महामंत्री डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी,राघवेंद्र प्रताप सिंह,नन्हे लाल लोधी, मनीष आर्य,जिला मंत्री डॉ. डिम्पल जैन,हेमा निगम, संजय राव,सुनील श्रीवास्तव,जिला आई टी प्रमुख प्रमोद पाण्डेय,यात्रा प्रमुख मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू, प्रशान्त मिश्रा कुशल, चौधरी पूरन सिंह,सतीश सिंह,हरिश्चन्द्र गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।