वैश्य राजनैतिक अधिकार लक्ष्य यात्रा आज आएगी कासगंज

कासगंज। 20 दिसंबर को कासगंज जनपद में आने वाली वैश्य राजनीतिक रथयात्रा लक्ष्य 2022 को लेकर श्री बालाजी ट्रैक्टर्स कासगंज पर वैश्य बंधुओं की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें शहर के सभी समाज के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में सभी लोगों ने जनपद के समस्त वैश्य बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। यात्रा दोपहर 12.30 बजे नदरई गेट स्थित हिना फाइनेंस पर पहुंचेगी जहां सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। उसके बाद रथयात्रा शहर का भ्रमण करते हुए होटल शीतला पैलेस दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी, जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता एक सभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. विकास गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता हिना, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय, सुरेश माहेश्वरी, नवीन वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, संजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मयंक जैन, अनिल अग्रवाल, प्रवीण जैन, रिंकू अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, पारस पलतानी, गोविंद वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, डेरी वाले ने सभी वैश्य बंधुओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के अपील की है।